Full Version →

घर में इस विधि से बनाएं कलमी कबाब

नॉन वेज नॉन-वेज

यूं तो ज्यादातर कबाब चिकन या मटन कीमा से बनाए जाते है, लेकिन कलमी कबाब में बड़े-बड़े पीस में चिकन का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें कुछ मसाले मिलाकर तंदूर या अवन में सेंक लिया जाता है.

Servings
2 - 4
★ 1
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    कलमी कबाबा  (Kalmi Kebab) बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को अच्छे से धोकर साफ कर लें.
  2. 2
    अब इसे छोटे पीसेस में काटकर लगभग 5 मिनट तक गरम पानी में भिगोकर रख दें.
  3. 3
    तय समय के बाद इसे पानी से निकालकर इसमें नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नींबू का रस, लौंग और दालचीनी पाउडर मिलाएं.
  4. 4
    इन्हें मिक्स करने के बाद इसमें मैदा, अंडा और बारीक कटी प्याज मिक्स कर इसे करीबन आधे घंटे के लिए अलग रख दें.
  5. 5
    आधे घंटे बाद चिकन के टुकड़ों को स्क्वीवर में लगाकर 10 मिनट के लिए पलटते हुए ग्रिल करें. ग्रिलर को पहले से जरूर प्री-हीट कर लें.
  6. 6
    ग्रिल करते समय चिकन पर थोड़ा नींबू का रस भी डालें.
  7. 7
    चिकन के पकने पर इसे एक कटोरी में निकालकर एक बार अच्छे से मिक्स कर लें.
  8. 8
    तैयार है कलमी कबाब. पुदीने की पत्तियां, हरी प्याज और प्याज के लच्छे से गार्निश कर सर्व करें.
#kalmi kabab #kalmi kabab recipe #kalmi kabab ki recipe #kalmi kabab recipe easy #recipe of kalmi kabab #kalmi kabab recipe in hindi #how to make kalmi kabab #how to make kalmi kabab at home #kalmi kabab kaise banate hai #kalmi kabab kaise banate hai video
View Full Version