घर में इस विधि से बनाएं कलमी कबाब
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

घर में इस विधि से बनाएं कलमी कबाब

यूं तो ज्यादातर कबाब चिकन या मटन कीमा से बनाए जाते है, लेकिन कलमी कबाब में बड़े-बड़े पीस में चिकन का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें कुछ मसाले मिलाकर तंदूर या अवन में सेंक लिया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम चिकन
  • 3 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 1/2 टीस्पून दालचीनी का पाउडर
  • 2 टीस्पून मैदा
  • 3 प्याज (बारीक कटी हुई)
  • 2 लौंग
  • 2 टीस्पून नींबू का रस
  • 2 अंडे (फेंटे हुए), चुटकीभर केसर, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- कलमी कबाबा  (Kalmi Kebab) बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को अच्छे से धोकर साफ कर लें.
- अब इसे छोटे पीसेस में काटकर लगभग 5 मिनट तक गरम पानी में भिगोकर रख दें.
- तय समय के बाद इसे पानी से निकालकर इसमें नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नींबू का रस, लौंग और दालचीनी पाउडर मिलाएं.
- इन्हें मिक्स करने के बाद इसमें मैदा, अंडा और बारीक कटी प्याज मिक्स कर इसे करीबन आधे घंटे के लिए अलग रख दें.
- आधे घंटे बाद चिकन के टुकड़ों को स्क्वीवर में लगाकर 10 मिनट के लिए पलटते हुए ग्रिल करें. ग्रिलर को पहले से जरूर प्री-हीट कर लें.
- ग्रिल करते समय चिकन पर थोड़ा नींबू का रस भी डालें.
- चिकन के पकने पर इसे एक कटोरी में निकालकर एक बार अच्छे से मिक्स कर लें.
- तैयार है कलमी कबाब. पुदीने की पत्तियां, हरी प्याज और प्याज के लच्छे से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
1 (1 ratings)
1 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर में इस विधि से बनाएं कलमी कबाब एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम चिकन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes