मसाला फ्राइड फिश
मछली का चटपटा और मसालेदार जायका है मसाला फ्राइड फिश. आप इस रेसिपी को स्नैक्स में या चावल के साथ एंजॉय कर सकते हैं.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- मछली के 5 टुकड़े, एक बड़ा चम्मच दही, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- स्वादानुसार नमक, मसाले का पेस्ट तैयार करने के लिए -
- 4 प्याज कटे हुए, लहसुन की 2 से 3 कलियां छिली हुईं, एक चम्मच धनिया के बीज, आधा चम्मच सौंफ
- 1/4 चम्मच साबुत काली मिर्च, दालचीनी का एक टुकड़ा
- 2 लौंग
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले मछली के टुकड़ों को धोकर साफ करके रखें.
-
2
इसके बाद कटोरे में हल्दी, धनिया, लाल मिर्च पाउडर, दही और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
-
3
अब दही के मिक्सचर में मछली के टुकड़े डालकर मिलाएं. फिर मछली को आधे घंटे के लिए मेरिनेट होने रख दें.
-
4
अब ग्राइंडर में प्याज, लहसुन, धनिया के बीज, सौंफ, काली मिर्च, दालचीनी और लौंग डालकर पीसें. इसका मोटा पेस्ट तैयार कर लें.
-
5
फिर गैस पर नॉन स्टिक पैन गर्म करें इस पर तेल डालकर चिकना कर लें.
-
6
मेरिनेट मछली के टुकड़ों को प्याज के पेस्ट में डालकर लपेटें.
-
7
अब 2 टुकड़ों को पैन पर रखकर मध्यम आंच में हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें.
-
8
मछली को पलटकर दूसरी तरफ से भी फ्राई करें. फिर इन्हें प्लेट में निकाल लें. इसी तरह बचे हुए मछली के टुकड़े भी फ्राई कर लें.
-
9
तैयार है मसाला फ्राइड फिश. इन्हें गर्मागर्म चावल के साथ या स्नैक्स में सर्व करें.
#masala fried fish
#fish recipe
#non veg recipe
#masala fried fish recipe in hindi
#how to make masala fried fish
#easy recipe of masala fried fish