मसाला फ्राइड फिश
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

मसाला फ्राइड फिश

मछली का चटपटा और मसालेदार जायका है मसाला फ्राइड फिश. आप इस रेसिपी को स्नैक्स में या चावल के साथ एंजॉय कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • मछली के 5 टुकड़े, एक बड़ा चम्मच दही, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • स्वादानुसार नमक, मसाले का पेस्ट तैयार करने के लिए  -
  • 4 प्याज कटे हुए, लहसुन की 2 से 3 कलियां छिली हुईं, एक चम्मच धनिया के बीज, आधा चम्मच सौंफ
  • 1/4 चम्मच साबुत काली मिर्च, दालचीनी का एक टुकड़ा
  • 2 लौंग

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मछली के टुकड़ों को धोकर साफ करके रखें.
- इसके बाद कटोरे में हल्दी, धनिया, लाल मिर्च पाउडर, दही और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब दही के मिक्सचर में मछली के टुकड़े डालकर मिलाएं. फिर मछली को आधे घंटे के लिए मेरिनेट होने रख दें.
- अब ग्राइंडर में प्याज, लहसुन, धनिया के बीज, सौंफ, काली मिर्च, दालचीनी और लौंग डालकर पीसें. इसका मोटा पेस्ट तैयार कर लें.
- फिर गैस पर नॉन स्टिक पैन गर्म करें इस पर तेल डालकर चिकना कर लें.
- मेरिनेट मछली के टुकड़ों को प्याज के पेस्ट में डालकर लपेटें.
- अब 2 टुकड़ों को पैन पर रखकर मध्यम आंच में हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें.
- मछली को पलटकर दूसरी तरफ से भी फ्राई करें. फिर इन्हें प्लेट में निकाल लें. इसी तरह बचे हुए मछली के टुकड़े भी फ्राई कर लें.
- तैयार है मसाला फ्राइड फिश. इन्हें गर्मागर्म चावल के साथ या स्नैक्स में सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (248 ratings)
4.2 avg from 248 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मसाला फ्राइड फिश एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे मछली के 5 टुकड़े, एक बड़ा चम्मच दही, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes