चिकन के इस रोल्स को आप शाम के नाश्ते के लिए भी बना सकते हैं. ये खाने में बहुत लजीज होते हैं.
Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
14 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
चिकन: 400 ग्राम, चिकन ब्रेस्ट: 100 ग्राम, ब्रॉकली: 250 ग्राम, पुदीना: 25 ग्राम, धूप में सुखाए हुए टमाटर: 60 ग्राम, नमक: स्वादानुसार, पिसी हुई काली मिर्च: 1/4 चम्मच, ऑलिव ऑयल: एक चम्मच, टमाटर का सॉस, टमाटर का जूस: 60 मिली, नमक: स्वादानुसार, चीनी: जरूरत के मुताबिक, नींबू रस: आधे नींबू का
🍳 विधि
1
चिकन का मसाला: धूप में सुखाए टमाटरों का पेस्ट बनाकर अलग से रख दें. चाकू की पिछली ओर से चिकन ब्रेस्ट को मारें. जिससे वह बराबर हो जाए. इसे टमाटर पेस्ट, नमक और पिसी हुई काली मिर्च में मिलाएं.
2
टमाटर का सॉस: बर्तन में टमाटर का जूस डालें और नमक, चीनी तथा नींबू का रस मिलाएं. इसे गैस चूल्हे पर से उतारकर एक ओर रख लें.
3
रोल: दो-तीन घंटे बाद बराबर की गई चिकन ब्रेस्ट को एल्युमिनियम के फॉयल पेपर में लपेटें और नमक मिले उबलते पानी में 7-8 मिनट के लिए छोड़ दें. इसे पानी से निकालें और फिर इस पर से फॉयल को भी हटा दें. फिर इसे काटें. बर्तन में गर्म तेल में उबली हुई ब्रॉकली और कटा हुआ पुदीना डालिए. नमक डालें और एक मिनट के लिए हिलाएं. सर्विंग प्लेट के बीच में उबली हुई ब्रॉकली रखें और इसके चारों ओर पोच्ड चिकन रखें. किनारों पर टमाटर का सॉस डाल दें और गर्मागर्म परोसें. इसे पार्सले सर्विंग से सजाएं.