Full Version →

ऐसे बनाइए मुर्ग की लजीज चाप

नॉन वेज नॉन-वेज

नॉन-वेज में कुछ अलग, कुछ स्पेशल बनाना, खिलाना और खाना चाहते हैं तो मुर्ग की चाप सबसे बेस्ट ऑप्शन है.

Servings
2 - 4

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चिकन को अच्छे से धोकर अदरक-लहसुन के पेस्ट से मैरिनेट कर एक घंटे के लिए रख दें.
  2. 2
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  3. 3
    तेल के गरम होते ही इसमें जीरा, तेजपत्ता, लौंग और दालचीनी डालकर भूनें.
  4. 4
    भीनी सी खुशबू आते ही प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
  5. 5
    इनके भुनते ही टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, खस-खस का पेस्ट, दही और नमक मिलाएं.
  6. 6
    दही की ग्रेवी को 2 मिनट पकाकर इसमें गरम मसाला और पानी मिलाएं. अब इसे उबलने दें.                                                    
  7. 7
    दूसरी ओर एक दूसरे पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  8. 8
    तेल के गरम होते ही मैरिनेटेड लेग पीस को फ्राई कर लें.
  9. 9
    अब एक-एक कर सभी लेग पीस ग्रेवी में डाल दें.
  10. 10
    दूध डालकर इसे लगभग आधे-एक घंटे तक पकने दें.
  11. 11
    जब सारे लेग पीस पूरी तरह से सॉफ्ट हो जाएं तो आंच बंद कर ऊपर से गरम मसाला छिड़के और क्रीम डालें.
  12. 12
    तैयार है मुर्ग चाप. रूमाली रोटी या नान के साथ सर्व करें.
#murg ki chaap recipe in hindi #murg chaap #indian kitchen #indian recipe #murg methi tikka #rajasthani banjara murg #pakistani choliya murg #murg balti #hyderabadi dum ka murg #murg noorjahani #murg awadhi korma
View Full Version