ऐसे बनाइए मुर्ग की लजीज चाप
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

ऐसे बनाइए मुर्ग की लजीज चाप

नॉन-वेज में कुछ अलग, कुछ स्पेशल बनाना, खिलाना और खाना चाहते हैं तो मुर्ग की चाप सबसे बेस्ट ऑप्शन है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • चिकन (8 लेग पीस), एक बड़ा चम्मच जीरा, दो तेजपत्ता, दो प्याज (बारीक कटा हुआ), आधा कप दही, आधा कप दूध, एक बड़ा चम्मच क्रीम  , एक बड़ा चम्मच लहसुन का पेस्ट, एक बड़ा चम्मच अदरक का पेस्ट, एक बड़ा चम्मच खस-खस का पेस्ट  , एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, लौंग 4-5, दालचीनी के दो टुकड़े, दो छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, दो छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक टमाटर (बारीक कटा हुआ), एक छोटा चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार 

🍳 विधि

Time 1.5 से 2 घंटे
Servings 2 - 4
- सबसे पहले चिकन को अच्छे से धोकर अदरक-लहसुन के पेस्ट से मैरिनेट कर एक घंटे के लिए रख दें.
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही इसमें जीरा, तेजपत्ता, लौंग और दालचीनी डालकर भूनें.
- भीनी सी खुशबू आते ही प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
- इनके भुनते ही टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, खस-खस का पेस्ट, दही और नमक मिलाएं.
- दही की ग्रेवी को 2 मिनट पकाकर इसमें गरम मसाला और पानी मिलाएं. अब इसे उबलने दें.                                                    
- दूसरी ओर एक दूसरे पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.

- तेल के गरम होते ही मैरिनेटेड लेग पीस को फ्राई कर लें.
- अब एक-एक कर सभी लेग पीस ग्रेवी में डाल दें.
- दूध डालकर इसे लगभग आधे-एक घंटे तक पकने दें.
- जब सारे लेग पीस पूरी तरह से सॉफ्ट हो जाएं तो आंच बंद कर ऊपर से गरम मसाला छिड़के और क्रीम डालें.
- तैयार है मुर्ग चाप. रूमाली रोटी या नान के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए मुर्ग की लजीज चाप एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे चिकन (8 लेग पीस), एक बड़ा चम्मच जीरा, दो तेजपत्ता, दो प्याज (बारीक कटा हुआ), आधा कप दही, आधा कप दूध, एक बड़ा चम्मच क्रीम  , एक बड़ा चम्मच लहसुन का पेस्ट, एक बड़ा चम्मच अदरक का पेस्ट, एक बड़ा चम्मच खस-खस का पेस्ट  , एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, लौंग 4-5, दालचीनी के दो टुकड़े, दो छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, दो छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक टमाटर (बारीक कटा हुआ), एक छोटा चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार  और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes