बर्गर एक ही अंदाज में नही बल्कि वेज और नॉन-वेज दोनो तरीके से बनाए जाते हैं. एग बर्गर, वेज बर्गर तो आपने कई बार बनाया होगा पर अब बनाइए इसे एक अलग और नए अंदाज में. ये है मुर्ग मखनी बर्गर.
Servings
1 - 2
★ 4.5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 बर्गर
1 बाउल चिकन (मिंस्ड)
1 स्लाइस चीज, एक प्याज (गोलाकार में कटा हुआ)
1 बड़ा चम्मच मेयोनीज
1 बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस
2 लेटुस के पत्ते, मखनी बनाने के लिए:
1 बड़ा चम्मच मक्खन
1 बड़ा चम्मच प्याज का पेस्ट
1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 कप टोमैटो प्यूरी
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच चीनी
2 बड़ा चम्मच काजू का पेस्ट
1 छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
मखनी बनाने के लिए:
2
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में मक्खन गरम करने के लिए रखें.
3
मक्खन के गरम होते ही इसमें प्याज-हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
4
पेस्ट जैसे ही तेल छोड़ने लगे, इसमें मिंस्ड चिकन डालकर भूनें.
5
इसके बाद इसमें टोमैटो प्यूरी डालकर भूनें.
6
अब धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चीनी मिलाएं.
7
चीनी के अच्छी तरह से घुलते ही काजू का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
8
गरम मसाला और नमक मिलाकर 2 मिनट बाद आंच बंद कर दें.
9
तैयार है मखनी मसाला.
10
अब ऐसे तैयार करें बर्गर:
11
सबसे पहले एक बर्गर को दो हिस्सों में काट लें.
12
अब इसके एक हिस्से पर लेटुस के पत्ते रखें.
13
इनके ऊपर मिंस्ड चिकन रखकर ऊपर से टोमैटो सॉस और मेयोनीज डालें.
14
प्याज और टमाटर की दो-दो स्लाइस रखकर ऊपर से एक चीज स्लाइस रख दें.
15
चीज के ऊपर दोबारा से टोमैटो सॉस डालकर बर्गर का दूसरा हिस्सा रखें.
16
तैयार है मुर्ग मखनी बर्गर. टोमैटो केचप के साथ सर्व करें.
#murg makhni burger kids special recipe in hindi#murg#makhni#non veg special snacks#indian kitchen#indian recipe#minced chicken#aloo tikki burger#veg burger#egg burger