Full Version →

नॉन वेज पसंद लोगों के लिए खास है ये मुर्ग मेथी टिक्का

नॉन वेज नॉन-वेज

मुर्ग मेथी टिक्का एक ऐसी डिश है जिसे एक बार नहीं बल्कि सो बार मैरिनेट करना पड़ता है. यह खाने में भी बहुत बढ़िया लगता है.

Servings
2 - 4
★ 5
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  2. 2
    तेल के गरम होते ही जीरा डालकर भूनें.
  3. 3
    जीरे के चटकते ही इसमें मेथी का पेस्ट डालकर 5-10 मिनट तक पकाएं.
  4. 4
    तय समय के बाद आंच बंद कर इसे ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें.
  5. 5
    अब पहले मैरिनेट करने की सभी सामग्रियों को चिकन में अच्छे से मिक्स कर एक तरफ रख दें.
  6. 6
    इसके बाद दूसरा मैरिनेट तैयार करने के लिए एक कटोरे में सभी सामग्रियों को मेथी का पेस्ट, नींबू का रस और तेल के साथ अच्छी तरह से मिलाएं.
  7. 7
    अब चिकन को पहले मैरिनेट से निकालकर दूसरे मैरिनेट के साथ मिक्स कर 3 घंटे के लिए तरफ रख दें.
  8. 8
    इसी बीच मैरिनेटेड चिकन को सीख में लगा लें
  9. 9
    सीख को माइक्रोवेव के अंदर ग्रिल वाली रैक पर रखकर लगभग 10 मिनट तक ग्रिल करें.  
  10. 10
    बीच-बीच में माइक्रोवेव खोलकर इसे पलटते हुए जरूर देखते रहें.
  11. 11
    तैयार है मुर्ग मेथी टिक्का. हरी चटनी के साथ सर्व करें.
#murg methi tikka recipe in hindi #non vegetarian dish #indian kitchen #indian recipe #murg masala #marinate boneless chicken #chicken masala #chicken bhuna masala #shahi chicken #chicken sandwich
View Full Version