मटन करी बनाने की आसान रेसिपी
मटन करी बनाने में आपको झंझट लगता है तो जानें इसकी जायकेदार और आसान रेसिपी. अब इसे बनाकर सभी को करें इम्प्रेस.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- एक किलो फ्रेश मटन
- 4-5 प्याज, कटे हुए
- 4 हरी मिर्च, कटी हुईं
- 5 लाल मिर्च साबुत
- 2 चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर, लहसुन की 8 से 10 कलियां
- 1 बड़ा चम्मच अदरक
- 7-8 काली मिर्च
- 4 छोटी इलायची, दालचीनी का एक टुकड़ा
- 4 तेज पत्ते
- 2 बड़ा चम्मच मटन मसाला
- 2 कप पानी
- स्वादानुसार नमक
- 4 से 5 बड़े चम्मच घी या तेल
🍳 विधि
-
1
मटन को पानी से धोकर साफ करें.
-
2
अब इसमें हल्दी, नमक, एक चम्मच गरम मसाला लगाकर मैरिनेट करें और इसे आधे घंटे तक फ्रीज में रख दें.
-
3
अदरक को कद्दूकस कर लें.
-
4
लहसुन को काटने की बजाय छीलकर क्रश कर लें. इससे लहसुन का टेस्ट बरकरार रहेगा.
-
5
गैस पर कूकर रखें.
-
6
कूकर में एक चुटकी नमक डालकर इसमें तेल डालें और गर्म करें.
-
7
अब तेल में जीरा, प्याज, लहसुन, लाल मिर्च और अदरक डालकर भून लें.
-
8
मिनट बाद इसमें मटन डालकर अच्छी तरह चलाएं और कूकर पर ढक्कन रखकर मध्यम आंच पर पकाएं.
-
9
हर 5 मिनट में मटन को चलाते रहें.
-
10
अब इसमें मिर्च पाउडर, मटन मसाला और नमक डालकर चलाएं.
-
11
मसाले की खुशबू आने पर इसमें एक कप पानी मिला दें.
-
12
मिनट के लिए छोड़े और उबाल आने पर इसमें तेज पत्ता, दालचीनी, काली मिर्च, इलायची और बचा हुआ पानी मिलाकर कूकर का ढक्कन बंद कर दें.
-
13
कूकर में सीटी आने वाली हो तो गैस स्टोव बंद कर दें. (सिटी न आने दें)
-
14
कुछ देर बाद ढक्कन खोल लें और इसमें एक चम्मच घी मिलाएं.
-
15
तैयार है लजीज मटन करी. अब इसे रोटी, चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#mutton curry
#non veg
#how to make mutton curry
#Indian recipes
#easy cooking
#mutton curry recipe in hindi
#easy recipe of mutton curry
#non veg recipes