Full Version →

बकरीद पर नॉन-वेज स्नैक्स में ऐसे बनाइए मटन कटलेट

नॉन वेज नॉन-वेज

स्नैक्स में कुछ मजेदार खाने का मन है और आप नॉन वेज के शौकीन हैं तो मटन कटलेट बनाने का आइडिया आपके लिए अच्छा रहेगा. इसे बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मीडियम आंच में एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें और उसमें प्‍याज डालकर 2 मिनट तक भूनें.
  2. 2
    अब उसमें घिसा हुआ मटन डालकर कुछ देर पकाएं और अदरक लहसुन का पेस्‍ट और हरी मिर्च डालकर फ्राई करें.
  3. 3
    इसके बाद लाल मिर्च, चाट मसाला, नमक और गरम मसाला मिलाकर आंच धीमी कर पकाएं.
  4. 4
    अब कटा हुआ हरा धनिया और आधा कप पानी डाल कर मटन को 10 मिनट के लिए ढककर पकाएं.
  5. 5
    जब मिश्रण तैयार हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें.
  6. 6
    अब उबले हुए आलूओं को इस मिश्रण में हाथों से मसलकर कीमा तैयार कर लें.
  7. 7
    तैयार कीमा के मिश्रण में स्‍वादानुसार नमक और कॉर्न फ्लोर को 2 चम्‍मच पानी के साथ घोलकर मिलाएं और इसे आटे की तरह गूंद लें.
  8. 8
    अब इस कीमा मिश्रण को कई टुकड़ों में काट लें और कटलेट तैयार कर लें.
  9. 9
    कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें कीमा कटलेट को सुनहरा होने तक तल लें.
  10. 10
    तैयार है मटन कटलेट. सॉस और प्याज के लच्छों के साथ सर्व करें.
#mutton cutlets #mutton cutlets recipe #mutton cutlets recipe in hindi #mutton cutlets recipe video #how to make mutton cutlets #mutton cutlets kaise banate hai video #mutton cutlets banane ki vidhi #mutton cutlets banane ki vidhi hindi mein #delicious mut
View Full Version