Full Version →

मटन दम पुख्त

नॉन वेज नॉन-वेज

नॉन वेज पार्टी हो या कोई खास मौका दम पुख्त का शाही स्वाद खाने की शान बढ़ा देगा. आइए बनाना सीखें लजीज मटन दम पुख्त..

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
150 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मटन को धोकर साफ कर लें. फिर बर्तन में मटन, दही और और नमक डालकर मिक्स करके रख दें.
  2. 2
    अब मिक्सर में इलायची के दाने, बड़ी इलायची, जीरा, धनिया, पुदीना पत्तियां, काली मिर्च, लौंग, अदरक, प्याज, हरी मिर्च और लहसुन डालकर इनका बारीक पेस्ट तैयार कर लें.
  3. 3
    इसके बाद पेस्ट को मटन के मिश्रण में डालकर मिलाएं और 7 से 8 घंटे मेरिनेट होने के लिए फ्रिज में रख दें.
  4. 4
    जब मटन मेरिनेट हो जाए तो गैस पर भरी तले के बर्तन में तेल गर्म करें.
  5. 5
    फिर तेल में मेरिनेट मटन डालकर चलाएं. अब इसे धीमी आंच पर तब तक पकने दें जब तक मटन से तेल अलग होता न दिखे.
  6. 6
    इसके बाद मटन में लगभग 3 कप पानी डालकर चलाएं और बर्तन को ढक्कन से ढक दें. ढक्कन के चारों तरफ गुंदा हुआ आटा चिपका कर मटन को अच्छी तरह ढकें.
  7. 7
    अब मटन को 40 से 45 मिनट तक भाप में धीमी आंच पर पकने दें.
  8. 8
    जब मटन अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें और ढक्कन से आटा हटाकर खोलें.
  9. 9
    तैयार है मटन दम पुख्त. इसे गर्मागर्म रोटी या नान के साथ सर्व करें.
#mutton dum pukht #dum pukht recipe #mutton dum pukht recipe in hindi #how to make mutton dum pukht #mutton #non veg recipe #holi special non veg recipe
View Full Version