ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- आधा किलो मटन, एक कप दही, आधा कप गेहूं का आटा (गुंदा हुआ)
- स्वादानुसार नमक, तेल, मेरिनेट करने के लिए -, एक बड़ी इलायची
- 3 इलायची, एक छोटा चम्मच जीरा, लहसुन की 2 कलियां छिली हुईं
- 3 हरी मिर्च कटी हुईं, आधा प्याज कटा हुआ, अदरक का एक इंच बड़ा टुकड़ा
- 4 लौंग
- 6 साबुत काली मिर्च
- 1/4 कप पुदीना पत्तियां, आधा कप धनिया पत्तीयां
विधि
- अब मिक्सर में इलायची के दाने, बड़ी इलायची, जीरा, धनिया, पुदीना पत्तियां, काली मिर्च, लौंग, अदरक, प्याज, हरी मिर्च और लहसुन डालकर इनका बारीक पेस्ट तैयार कर लें.
- इसके बाद पेस्ट को मटन के मिश्रण में डालकर मिलाएं और 7 से 8 घंटे मेरिनेट होने के लिए फ्रिज में रख दें.
- जब मटन मेरिनेट हो जाए तो गैस पर भरी तले के बर्तन में तेल गर्म करें.
- फिर तेल में मेरिनेट मटन डालकर चलाएं. अब इसे धीमी आंच पर तब तक पकने दें जब तक मटन से तेल अलग होता न दिखे.
- इसके बाद मटन में लगभग 3 कप पानी डालकर चलाएं और बर्तन को ढक्कन से ढक दें. ढक्कन के चारों तरफ गुंदा हुआ आटा चिपका कर मटन को अच्छी तरह ढकें.
- अब मटन को 40 से 45 मिनट तक भाप में धीमी आंच पर पकने दें.
- जब मटन अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें और ढक्कन से आटा हटाकर खोलें.
- तैयार है मटन दम पुख्त. इसे गर्मागर्म रोटी या नान के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मटन दम पुख्त एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो मटन, एक कप दही, आधा कप गेहूं का आटा (गुंदा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
मटन दम पुख्त बनाने के लिए सबसे पहले आधा किलो मटन, एक कप दही, आधा कप गेहूं का आटा (गुंदा हुआ) तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
मटन दम पुख्त बनाने में लगभग 1.5 से 2 घंटे तैयारी का समय और 1.5 से 2 घंटे पकाने का समय लग सकता है।
यह मटन दम पुख्त रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
मटन दम पुख्त बनाने के लिए आधा किलो मटन, एक कप दही, आधा कप गेहूं का आटा (गुंदा हुआ) के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, मटन दम पुख्त को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
मटन दम पुख्त का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
मटन दम पुख्त एक लोकप्रिय इंडियन नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT