Full Version →

मटन कीमा

नॉन वेज नॉन-वेज

मटन पसंद करने वालों को इसे अलग-अलग तरीके से पका कर खाने का शौक होता है...आप भी मटन खाने के शौकीन हैं तो मटन कीमा का यह लजीज स्वाद जरूर चखें:

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
225 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मटन कीमा को पानी से धोकर साफ कर लें. फिर एक बर्तन में कीमा, दही, एक छोटा चम्मच नमक और आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. अब  पूरे  मिक्‍सचर  को  20  मिनट  के  लिए  मैरिनेट करें.
  2. 2
    अब गैस पर एक पैन में तेल गर्म करें. अब  इसमें  जीरा  डालें.  गैस  की  आंच  मध्‍यम  ही  रखें.
  3. 3
    इसके बाद पैन में बड़ी इलायची, काली मिर्च और दालचीनी डालें.
  4. 4
    अब  इसमें  प्याज, लहसुन-अदरक का  पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें.
  5. 5
    प्याज के  सुनहरा होते ही उसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर एक मिनट तक भूनें.
  6. 6
    अब मसालों में टमाटर डालें.
  7. 7
    जब  टमाटर अच्‍छी  तरह  नर्म हो  जाएं  तो  पैन में मैरिनेट  किया  हुआ  कीमा  डालें. अब गरम मसाला डालकर पैन को ढक दें. इसे मध्यम आंच पर 15 से 20 मिनट तक पकाएं.
  8. 8
    मटन कीमा अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें.
  9. 9
    ताजे  हरे धनिया  की  पत्ती से  गार्निश करके  गरमागरम  कीमा  रोटी  या  चावल  के  साथ  सर्व  करें.
#mutton #non-veg #mutton keema #Indian recipe #mutton keema recipe #mutton keema recipe in Hindi #how to make mutton keema #easy recipe of muttin keema
View Full Version