मटन कीमा
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

मटन कीमा

मटन पसंद करने वालों को इसे अलग-अलग तरीके से पका कर खाने का शौक होता है...आप भी मटन खाने के शौकीन हैं तो मटन कीमा का यह लजीज स्वाद जरूर चखें:

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप मटन कीमा, आधा कप फेंटा  हुआ  दही
  • 2 बारीक  कटे  प्याज, एक टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 2 से 3 हरी मिर्च बारीक कटी
  • 2 बड़े चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट
  • 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 छोटे चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा, एक कुटी  हुई बड़ी इलायची, एक टुकड़ा कुटी हुई  दालीचीनी
  • 3 से 4 काली मिर्च
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- मटन कीमा को पानी से धोकर साफ कर लें. फिर एक बर्तन में कीमा, दही, एक छोटा चम्मच नमक और आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. अब  पूरे  मिक्‍सचर  को  20  मिनट  के  लिए  मैरिनेट करें.
- अब गैस पर एक पैन में तेल गर्म करें. अब  इसमें  जीरा  डालें.  गैस  की  आंच  मध्‍यम  ही  रखें.
- इसके बाद पैन में बड़ी इलायची, काली मिर्च और दालचीनी डालें.
- अब  इसमें  प्याज, लहसुन-अदरक का  पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें.
- प्याज के  सुनहरा होते ही उसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर एक मिनट तक भूनें.
- अब मसालों में टमाटर डालें.
- जब  टमाटर अच्‍छी  तरह  नर्म हो  जाएं  तो  पैन में मैरिनेट  किया  हुआ  कीमा  डालें. अब गरम मसाला डालकर पैन को ढक दें. इसे मध्यम आंच पर 15 से 20 मिनट तक पकाएं.
- मटन कीमा अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें.
-  ताजे  हरे धनिया  की  पत्ती से  गार्निश करके  गरमागरम  कीमा  रोटी  या  चावल  के  साथ  सर्व  करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (225 ratings)
4.3 avg from 225 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मटन कीमा एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप मटन कीमा, आधा कप फेंटा  हुआ  दही और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes