प्रॉर्न खाना कई लोगों को बहुत पसंद होता है. अगर आपको भी है ये पसंद तो अब इसकी करी नहीं बल्कि कटलेट बनाइए.
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
पांच प्रॉर्न, दो अंडे, एक कप बेसन, दो कप ब्रेड क्रम्ब्स , दो बड़ा चम्मच लहसुन का पेस्ट, दो बड़ा चम्मच प्याज का पेस्ट, एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, दो बड़ा चम्मच गरम मसाला पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक कटोरी में अंडों को फोड़कर अच्छे से फेंट लें.
2
अब इसमें लहसुन का पेस्ट, प्याज का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक मिलाएं.
3
अब इस मिश्रण में प्रॉर्न को अच्छे से मैरिनेट कर आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
4
तय समय के बाद एक दूसरे कटोरी में बेसन और ब्रेड क्रम्ब्स को एकसाथ मिक्स कर रखें.
5
अब प्रॉर्न को फ्रिज से निकालकर इन पर बेसन और ब्रेड क्रम्ब्स की कोटिंग लगाकर दोबारा 5-10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें.
6
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
7
तेल के गरम होते ही इसमें प्रॉर्न डालकर सुनहरा होने तक तल लें और आंच बंद कर दें.
8
तैयार है प्रॉर्न कटलेट. प्याज के लच्छों और सॉस के साथ सर्व करें.
#prawn cutlet non veg snacks recipe in hindi#prawn#indian kitchen#indian recipe#non veg snacks#eggs#prawn curry#prawn malai curry