नॉन-वेज स्नैक्स में बनाइए प्रॉर्न कटलेट
Back
नॉन वेज नॉन-वेज,पार्टी

नॉन-वेज स्नैक्स में बनाइए प्रॉर्न कटलेट

प्रॉर्न खाना कई लोगों को बहुत पसंद होता है. अगर आपको भी है ये पसंद तो अब इसकी करी नहीं बल्कि कटलेट बनाइए. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • पांच प्रॉर्न, दो अंडे, एक कप बेसन, दो कप ब्रेड क्रम्ब्स , दो बड़ा चम्मच लहसुन का पेस्ट, दो बड़ा चम्मच प्याज का पेस्ट, एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, दो बड़ा चम्मच गरम मसाला पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक कटोरी में अंडों को फोड़कर अच्छे से फेंट लें.
- अब इसमें लहसुन का पेस्ट, प्याज का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक मिलाएं.
- अब इस मिश्रण में प्रॉर्न को अच्छे से मैरिनेट कर आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.  
- तय समय के बाद एक दूसरे कटोरी में बेसन और ब्रेड क्रम्ब्स को एकसाथ मिक्स कर रखें.
- अब प्रॉर्न को फ्रिज से निकालकर इन पर बेसन और ब्रेड क्रम्ब्स की कोटिंग लगाकर दोबारा 5-10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. 
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही इसमें प्रॉर्न डालकर सुनहरा होने तक तल लें और आंच बंद कर दें.
- तैयार है प्रॉर्न कटलेट. प्याज के लच्छों और सॉस के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नॉन-वेज स्नैक्स में बनाइए प्रॉर्न कटलेट एक लोकप्रिय नॉन-वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे पांच प्रॉर्न, दो अंडे, एक कप बेसन, दो कप ब्रेड क्रम्ब्स , दो बड़ा चम्मच लहसुन का पेस्ट, दो बड़ा चम्मच प्याज का पेस्ट, एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, दो बड़ा चम्मच गरम मसाला पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes