Full Version →

घर पर ऐसे बनाइए रोस्टेड चिकन मसाला

नॉन वेज नॉन-वेज

रोस्टेड चिकन मसाला का स्वाद खाने में बहुत ही बढ़िया लगता है, और इसे घर पर बनाना भी कोई मुश्किल का काम नहीं है. अगर आप एक बार इसकी रेसिपी पढ़ लेंगे तो तुरंत बनाना सीख जाएंगे.

Servings
2 - 4
★ 4.7
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चिकन को धोकर साफ कर लें और इसे छोटे- छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    मैरिनेट करने की सभी सामग्रियों को एकसाथ मिक्स कर पेस्ट बना लें.
  3. 3
    चिकन को पेस्ट में मैरिनेट कर एक घंटे के लिए अलग रख दें.
  4. 4
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  5. 5
    तेल के गरम होते ही प्याज डालकर भूनें.
  6. 6
    प्याज के सुनहरा होते ही इसे अलग निकालकर रख लें और उसी तेल में मैरिनेट किए हुए चिकन को भी फ्राई करें.
  7. 7
    चिकन के गोल्डन ब्राउन होते ही इसे एक कटोरी में निकालकर रख लें और आंच बंद कर दें.
  8. 8
    अब प्यूरी बनाने के लिए एक दूसरे पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  9. 9
    तेल के गरम होते ही प्याज, हरी मिर्च और फिर टमाटर की प्यूरी डालकर भूनें.
  10. 10
    फ्राइड चिकन मिलाएं और प्यूरी के पूरी तरह से सूखने तक कड़छी से लगातार चलाते रहें.
  11. 11
    एक बार चिकन और मसाला अच्छे से फ्राई हो जाने के बाद दोबारा थोड़ा और पानी डालें.
  12. 12
    गरम मसाला मिलाएं और आंच बंद कर दें.
  13. 13
    तैयार है रोस्टेड चिकन मसाला. ऊपर से फ्राई किया हुआ प्याज या हरी प्याज से गार्निश कर सर्व करें.
#roasted chicken masala #roasted chicken masala recipe #roasted chicken masala recipe in hindi #roasted chicken masala recipe video #how to make roasted chicken masala #roasted chicken masala kaise banate hai video #roasted chicken masala banane ki vidhi
View Full Version