यह चिकन बनाने का अनूठा तरीका है. इसमें चिकन का खट्टा-मीठा दोनों ही स्वाद मिलता है. जानें कैसे फटाफट आप इस चिकन को बना सकते हैं.
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
आधा किलो बॉनलेस चिकन, मैदा तीन चौथाई कप, एक मीडियम आकार शिमला मिर्च (कटी हुई), एक प्याज (बारीक कटी हुई), चीनी एक तिहाई कप, आधा कप टमाटर कैचप, आधा कप नींबू का रस, एक छोटा चम्मच सोया सॉस, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, लहसुन की 5-6 कलियां (बारीक कटी हुई), आधा छोटा चम्मच नमक, दो बड़े चम्मच तेल
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें.
2
इसके बाद इसमें चिकन डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
3
अब मीडियम आंच पर एक कड़ाही में डेढ़ बड़े चम्मच तेल डालकर गरम होन के लिए रखें.
4
तेल गरम होने के बाद इसमें चिकन डालकर 9 से 10 मिनट तक भूनें. (हांडी चिकन कोरमा)
5
जब चिकन सुनहरा हो जाए या चिकन में से जूस निकलने लगे तो चिकन को निकालकर एक प्लेट में रख लें.
6
इसके बाद कड़ाही को साफ करके, बचे हुए तेल को इसमें डालकर गरम करें. (चिकन कोरमा बिरयानी)
7
तेल गरम होने के बाद इसमें प्याज, लहसुन और शिमला मिर्च डलाकर 3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
8
इसके बाद इसमें चिकन डालकर इसे 1 मिनट तक चलाते हुए अच्छे से मिला लें. (ढाबा स्टाइल मटन करी)
9
अब इसमें टमाटर कैचप , नींबू रस, सोया सॉस और चीनी डालकर मिलाएं.
10
इसे 5 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं. (कुंग पओ चिकन)
11
जब यह अच्छे से पक जाए आंच बंद करके एक कटोरी में निकाल ले.
12
तैयार है खट्टा-मीठा चिकन इसे खुद भी खाएं और दूसरों को भी खिलाएं. (मटन रेजाला)
#sweet and sour chicken nonveg recipe in hindi#sweet and sour chicken sauce in hindi#crispy sweet and sour chicken in hindi#baked sweet and sour chicken in hindi#chicken gravy recipes in hindi#chicken recipes in hindi#indian chicken recipes in hindi