Full Version →

तंदूरी चिकन

नॉन वेज नॉन-वेज

तंदूरी चिकन का क्रिस्पी और मसालेदार टेस्ट नॉन वेज खाने वालों का फेवरिट होता है. तो इस पसंदीदा डिश को घर पर ही बनाएं इस रेसिपी के जरिए...

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
219 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    चिकन को धोकर साफ कपड़े से पोंछकर सुखा लें.
  2. 2
    अब चिकन के पहले मेरिनेशन के लिए कटोरी में नींबू का रस, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर लें.
  3. 3
    इस मिक्सचर को चिकन पर लगाएं. इसे चिकन लेग्स पर 3 मिनट तक रगड़ते हुए लगाएं ताकि चिकन मिक्सचर को अच्छी तरह सोख ले.
  4. 4
    अब 15 से 20 मिनट तक चिकन को मेरिनेट होने के लिए रखा रहने दें.
  5. 5
    इसके बाद बर्तन में दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, कश्मीरी लाल मिर्च, काली मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, कसूरी मेथी, अमचूर और तेल डालकर मिक्स करें.
  6. 6
    अब इस मिक्सचर को चिकन में डालकर मिलाएं.
  7. 7
    इसके बाद चिकन को दूसरे मेरिनेशन के लिए फ्रिज में 6 घंटे तक रखें.
  8. 8
    घंटे बाद माइक्रोवेव को 15 मिनट तक 220 C पर प्रीहीट करें.
  9. 9
    अब बेकिंग ट्रे पर तेल लगाकर चिकना कर लें.
  10. 10
    इसके बाद चिकन लेग्स को ट्रे पर रखें और इन पर थोड़ा तेल छिड़कें.
  11. 11
    फिर ट्रे को माइक्रोवेव में रखकर चिकन को 15 मिनट तक रोस्ट करें.
  12. 12
    मिनट बाद ट्रे को निकालें चिकन पर फिर से तेल छिड़कें. ट्रे को फिर से माइक्रोवेव में 5 मिनट के लिए रखें.
  13. 13
    अब ट्रे को निकालकर चिकन को पलट लें. ट्रे को फिर से माइक्रोवेव में रखें और चिकन को 5 से 10 मिनट तक पकने दें.
  14. 14
    फिर ट्रे को माइक्रोवेव से निकाल लें और इसे बड़े बर्तन से 3 से 4 मिनट के लिए ढककर रखें.
  15. 15
    तैयार है तंदूरी चिकन. इसे प्याज और नींबू से गार्निश करके सर्व करें.
#tandoori chicken #chicken recipe #non veg recipes #tandoori chicken recipe in hindi #how to make tandoori chicken #how to make tandoori chicken in microwave #microwave recipes
View Full Version