ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 6 चिकन लेग्स, एक चम्मच मक्खन या ऑलिव ऑयल, पहले मेरिनेशन के लिए :, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक, दूसरे मेरिनेशन के लिए :, एक कप दही, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच कसूरी मेथी पिसी हुई, आधा चम्मच अमचूर
- 2 बड़े चम्मच तेल
विधि
- अब चिकन के पहले मेरिनेशन के लिए कटोरी में नींबू का रस, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर लें.
- इस मिक्सचर को चिकन पर लगाएं. इसे चिकन लेग्स पर 3 मिनट तक रगड़ते हुए लगाएं ताकि चिकन मिक्सचर को अच्छी तरह सोख ले.
- अब 15 से 20 मिनट तक चिकन को मेरिनेट होने के लिए रखा रहने दें.
- इसके बाद बर्तन में दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, कश्मीरी लाल मिर्च, काली मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, कसूरी मेथी, अमचूर और तेल डालकर मिक्स करें.
- अब इस मिक्सचर को चिकन में डालकर मिलाएं.
- इसके बाद चिकन को दूसरे मेरिनेशन के लिए फ्रिज में 6 घंटे तक रखें.
- 6 घंटे बाद माइक्रोवेव को 15 मिनट तक 220 C पर प्रीहीट करें.
- अब बेकिंग ट्रे पर तेल लगाकर चिकना कर लें.
- इसके बाद चिकन लेग्स को ट्रे पर रखें और इन पर थोड़ा तेल छिड़कें.
- फिर ट्रे को माइक्रोवेव में रखकर चिकन को 15 मिनट तक रोस्ट करें.
- 15 मिनट बाद ट्रे को निकालें चिकन पर फिर से तेल छिड़कें. ट्रे को फिर से माइक्रोवेव में 5 मिनट के लिए रखें.
- अब ट्रे को निकालकर चिकन को पलट लें. ट्रे को फिर से माइक्रोवेव में रखें और चिकन को 5 से 10 मिनट तक पकने दें.
- फिर ट्रे को माइक्रोवेव से निकाल लें और इसे बड़े बर्तन से 3 से 4 मिनट के लिए ढककर रखें.
- तैयार है तंदूरी चिकन. इसे प्याज और नींबू से गार्निश करके सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
तंदूरी चिकन एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 6 चिकन लेग्स, एक चम्मच मक्खन या ऑलिव ऑयल, पहले मेरिनेशन के लिए :, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
तंदूरी चिकन बनाने के लिए सबसे पहले 6 चिकन लेग्स, एक चम्मच मक्खन या ऑलिव ऑयल, पहले मेरिनेशन के लिए :, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
तंदूरी चिकन बनाने में लगभग 30-40 मिनट तैयारी का समय और 30-40 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह तंदूरी चिकन रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
तंदूरी चिकन बनाने के लिए 6 चिकन लेग्स, एक चम्मच मक्खन या ऑलिव ऑयल, पहले मेरिनेशन के लिए :, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, तंदूरी चिकन को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
तंदूरी चिकन का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
तंदूरी चिकन एक लोकप्रिय इंडियन नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT