आम के अचार का एक अलग जायका आजमाना है तो आम का मीठा अचार जरूर ट्राई करें. यह आपको एक बेहतरीन खट्टा-मीठा लजीज स्वाद देगा.
Servings
4
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
3 कप कच्चा आम (छिला और कसा हुआ)
2 कप चीनी
1 टीस्पून हल्दी पाउडर
2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून भुना जीरा पाउडर, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले बर्तन में कसा हुआ आम, हल्दी पाउडर और नमक मिलाकर इसे एक घंटे के लिए रख दें.
2
आम के मिश्रण में से पानी निकलने के बाद इसे एक साफ मलमल के कपड़े में डालें.
3
अब कपड़े को कसकर बांधें और कहीं लटका दें ताकि मिश्रण का पानी निकल जाए.
4
इसके बाद आम को एक बर्तन में निकाल लें और इसमें चीनी मिलाएं.
5
इसके बाद बर्तन पर साफ और सूखे मलमल का कपड़ा बांधकर इसे ढकें.
6
फिर बर्तन को 5 से 10 दिन के लिए धूप में रखें. शाम होते ही बर्तन को अंदर रखें और इस पर से कपड़ा हटाकर ढक्कन से ढकें. धूप में रखते समय अचार को साफ और सूखे चमचे से चलाकर फिर से कपड़े से ढकें.
7
जब आम के अचार में चाशनी गाढ़ी और चिपचिपी हो जाए तो इसमें लाल मिर्च और भुना जीरा पाउडर डालकर मिलाएं.
8
तैयार है आम का मीठा अचार. अब इसे कांच के जार में डालकर स्टोर करें और जब चाहें पराठे या पूरी के साथ सर्व करें.
#gujrati sweet mango pickle#aam ka gujrati meetha achar#gujrati sweet mango pickle recipe in hindi#how to make gujrati sweet mango pickle#recipes in hindi#indian recipes#pickle recipes#mango pickle recipe#aam ka meetha achaar recipe in hindi