ये है आम का मीठा अचार

ये है आम का मीठा अचार

आम के अचार का एक अलग जायका आजमाना है तो आम का मीठा अचार जरूर ट्राई करें. यह आपको एक बेहतरीन खट्टा-मीठा लजीज स्वाद देगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 कप कच्चा आम (छिला और कसा हुआ)
  • 2 कप चीनी
  • 1 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून भुना जीरा पाउडर, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
- सबसे पहले बर्तन में कसा हुआ आम, हल्दी पाउडर और नमक मिलाकर इसे एक घंटे के लिए रख दें.
- आम के मिश्रण में से पानी निकलने के बाद इसे एक साफ मलमल के कपड़े में डालें.
- अब कपड़े को कसकर बांधें और कहीं लटका दें ताकि मिश्रण का पानी निकल जाए.
- इसके बाद आम को एक बर्तन में निकाल लें और इसमें चीनी मिलाएं.
- इसके बाद बर्तन पर साफ और सूखे मलमल का कपड़ा बांधकर इसे ढकें.
- फिर बर्तन को 5 से 10 दिन के लिए धूप में रखें. शाम होते ही बर्तन को अंदर रखें और इस पर से कपड़ा हटाकर ढक्कन से ढकें. धूप में रखते समय अचार को साफ और सूखे चमचे से चलाकर फिर से कपड़े से ढकें.
- जब आम के अचार में चाशनी गाढ़ी और चिपचिपी हो जाए तो इसमें लाल मिर्च और भुना जीरा पाउडर डालकर मिलाएं.
- तैयार है आम का मीठा अचार. अब इसे कांच के जार में डालकर स्टोर करें और जब चाहें पराठे या पूरी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है आम का मीठा अचार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 कप कच्चा आम (छिला और कसा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes