आंवले का अचार
अचार हर तरह के खाने का स्वाद बढ़ा देता है. नए-नए टेस्ट के लिए यह अलग-अलग चीजों से बनाया जाता हैं. यहां बनाना सीखें आंवले स्वाद और सेहत से भरा अचार.
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- एक किलो आंवला, एक बड़ा चम्मच सरसों बीज, एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 बड़ी चम्मच हींग पिसी हुई
- 350 ग्राम नमक
- 250 ग्राम सरसों का तेल
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले गैस पर बर्तन में पानी गर्म करें. इसमें आंवले उबालें.
-
2
आंवले की ऊपरी परत मुलायम हो जाए तो गैस बंद कर दें. अब पानी से आंवले निकाल लें.
-
3
इसके बाद गैस पर एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें सरसों के बीज और हींग का तड़का लगाएं.
-
4
फिर आंवला , लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर सभी को अच्छी तरह मिक्स करें. अब गैस बंद कर दें.
-
5
अचार ठंडा हो जाए तो इसे एक साफ बर्नी में करके रख दें. तैयार है आंवले का अचार. अब जब चाहें रोटी या परांठे के साथ इसका स्वाद लें.
#amla pickle
#amla pickle recipe
#amla pickle recipe in hindi
#amla ka achar
#how to make amla ka achar
#pickle recipe