आंवले का अचार

आंवले का अचार

अचार हर तरह के खाने का स्वाद बढ़ा देता है. नए-नए टेस्ट के लिए यह अलग-अलग चीजों से बनाया जाता हैं. यहां बनाना सीखें आंवले स्वाद और सेहत से भरा अचार.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक किलो आंवला, एक बड़ा चम्मच सरसों बीज, एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 बड़ी चम्मच हींग पिसी हुई
  • 350 ग्राम नमक
  • 250 ग्राम सरसों का तेल

🍳 विधि

Time 1 से 1.5 घंटे
- सबसे पहले गैस पर बर्तन में पानी गर्म करें. इसमें आंवले उबालें.
- आंवले की ऊपरी परत मुलायम हो जाए तो गैस बंद कर दें. अब पानी से आंवले निकाल लें.
- इसके बाद गैस पर एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें सरसों के बीज और हींग का तड़का लगाएं.
- फिर आंवला , लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर सभी को अच्छी तरह मिक्स करें. अब गैस बंद कर दें.
- अचार ठंडा हो जाए तो इसे एक साफ बर्नी में करके रख दें. तैयार है आंवले का अचार. अब जब चाहें रोटी या परांठे के साथ इसका स्वाद लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (238 ratings)
4.3 avg from 238 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आंवले का अचार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक किलो आंवला, एक बड़ा चम्मच सरसों बीज, एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes