खाने का जायका बढ़ाना हो या सब्जी बनाने का मन न हो तो ऐसे में अचार बहुत काम आता है. अगर आपको भी इसका टेस्ट पसंद है तो जानें कि अचार का मसाला घर पर किस तरह तैयार किया जाए...
Servings
4
★ 3.8
Rating
162 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
आधा कप मेथी दाना, एक कप सरसों के दाने
2 बड़े चम्मच हल्दी पाउडर, ढाई कप साबुत लाल मिर्च, एक छोटा चम्मच हींग
🍳 विधि
1
सबसे पहले सभी मसालों को एक बड़े थाल में रखकर 10-12 घंटे तक धूप में सुखा लें. ऐसा करने से मसाले जल्दी रोस्ट हो जाएंगे.
2
गैस पर कड़ाही रखें और धीमी आंच पर सभी मसालों को 1 से 2 मिनट तक भून लें. ध्यान रहे ये जलें नहीं.
3
आप चाहें तो इन मसालों को एक प्लेट में फैलाकर माइक्रोवेव में भी हाई मोड पर रोस्ट कर लें.
4
अब सभी सबुत मसालों को ग्राइंडर जार में डालकर दरदरा पीस लें और फिर अचार बनाते समय इसका इस्तेमाल करें.
#achar masala#pickle powder#mango pickle#lemon pickle#imli ka achar#indian kitchen#indian recipes#homemade pickle powder#how to make achar masala pickle powder tips in hindi