Full Version →

अदरक का अचार

अचार वेज

आम, नींबू, करौंदे और गाजर का अचार तो मस्त लगता है. अचार सालों-साल चलता है. लेकिन अगर इनसे हटकर कुछ मजेदार अचार बनाना चाहते हैं तो अदरक का अचार बनाइए. यह दो दिन में तैयार हो जाएगा.

Servings
4
★ 3
Rating
5 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले अदरक को छीलकर एक इंच लंबे टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    इन टुकड़ों को एक कपड़े पर फैलाकर पंखे के नीचे एक घंटे तक रख दें. ताकि काटने के बाद इनकी नमी खत्म हो जाए.
  3. 3
    हरी मिर्च को साफ कर लें और बीच से फाड़ लें.
  4. 4
    इसके बाद एक थाली में सारे मसाले डालकर मिला लें.
  5. 5
    फिर थाली में अदरक के टुकड़े और मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  6. 6
    इसके बाद इसमें नींबू का रस और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  7. 7
    इस अचार को सूखी कांच की बर्नी में रखें. ( मतलब कांच की बर्नी को धूप या फिर हल्की सी आंच दिखा लें. इससे इसके अंदर की नमी खत्म हो जाएगी.)
  8. 8
    बर्नी को 2-3 दिन तक धूप में रखें. (सुखाने के दौरान रात में अचार की बर्नी को घर के अंदर रख लें.)
  9. 9
    अदरक का अचार तैयार है.
  10. 10
    यह अचार 5-6 महीने का इस्तेमाल किया जा सकता है.
#how to make adrak ka achar recipe in hindi #haow to make adrak hari mircha ka achar #ginger green chilli pickle recipe in hindi #adrak ka achar #अदरक का अचार बनाने की विधि
View Full Version