सर्दी में अदरक, लहसुन, मिर्च का अचार बहुत पसंद किया जाता है. यह अचार खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है और छोटी-मोटी बीमारियों से भी बचे रहते हैं. जानिए ऐसा अचार बनाने की पूरी विधि.
Servings
2 - 4
★ 4.6
Rating
13 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
100 ग्राम ताजा हरी मिर्ची
100 ग्राम लहसुन की कलियां (छिली हुई )
100 ग्राम अदरक (लंबे चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ )
4 बड़ा चम्मच सरसों पिसी हुई
1/2 छोटा चम्मच सौंफ
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
1/2 छोटा चम्मच हींग
1/2 छोटा चम्मच मेथी दाना
1/2 छोटा चम्मच अजवाइन, नमक स्वादानुसार
1 कप सरसों का तेल
🍳 विधि
1
अदरक, लहसुन, मिर्च का अचार बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन गर्म करें.
2
पैन के गर्म होते ही सरसों, सौंफ, मेथी और अजवाइन डालकर 5 मिनट भूनकर आंच बंद कर दें.
3
जब मसाले हल्का ठंडे हो जाएं तो मिक्सी में डालकर पीकर अलग रख लें.
4
अब अदरक और मिर्च को दरदरा पिस लें.
5
मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म करें.
6
तेल से झांस या भाप निकलने पर आंच बंद कर दें.
7
अब तेल को एक बर्तन में निकालें और हल्दी, हींग, लाल मिर्च पाउडर, पिसा मसाला और नमक डालकर मिलाएं.
8
जब सभी मसाले मिल जाएं तो दरदरा पिसा हुआ अदरक और मिर्च का पेस्ट डालकर मिलाएं.
9
अब इसमें लहसुन डालकर मिलाएं.
10
फिर इसे कांच की बर्नी में भरकर 2 से 3 दिन धूप में रखें.
11
तैयार है अदरक, लहसुन, मिर्च का अचार.
#how to make adrak#lahsun#hari mirch ka achar recipe in hindi#hari mirch lahsun ka achar#adrak hari mirch ka achar in hindi#adrak lehsun ka achar#lahsun ka achar recipe in hindi#ginger garlic pickle recipe in hindi#punjabi adrak ka achar#lahsun