अदरक-लहसुन और मिर्च का अचार

अदरक-लहसुन और मिर्च का अचार

सर्दी में अदरक, लहसुन, मिर्च का अचार बहुत पसंद किया जाता है. यह अचार खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है और छोटी-मोटी बीमारियों से भी बचे रहते हैं. जानिए ऐसा अचार बनाने की पूरी विधि.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 100 ग्राम ताजा हरी मिर्ची
  • 100 ग्राम लहसुन की कलियां (छिली हुई )
  • 100 ग्राम अदरक (लंबे चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ )
  • 4 बड़ा चम्मच सरसों पिसी हुई
  • 1/2 छोटा चम्मच सौंफ
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1/2 छोटा चम्मच हींग
  • 1/2 छोटा चम्मच मेथी दाना
  • 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन, नमक स्वादानुसार
  • 1 कप सरसों का तेल

🍳 विधि

Servings 2 - 4
- अदरक, लहसुन, मिर्च का अचार बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन गर्म करें.
- पैन के गर्म होते ही सरसों, सौंफ, मेथी और अजवाइन डालकर 5 मिनट भूनकर आंच बंद कर दें.
- जब मसाले हल्का ठंडे हो जाएं तो मिक्सी में डालकर पीकर अलग रख लें.
- अब अदरक और मिर्च को दरदरा पिस लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म करें.
- तेल से झांस या भाप निकलने पर आंच बंद कर दें.
- अब तेल को एक बर्तन में निकालें और हल्दी, हींग, लाल मिर्च पाउडर, पिसा मसाला और नमक डालकर मिलाएं.
- जब सभी मसाले मिल जाएं तो दरदरा पिसा हुआ अदरक और मिर्च का पेस्ट डालकर मिलाएं.
- अब इसमें लहसुन डालकर मिलाएं.
- फिर इसे कांच की बर्नी में भरकर 2 से 3 दिन धूप में रखें.
- तैयार है अदरक, लहसुन, मिर्च का अचार.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.6 (13 ratings)
4.6 avg from 13 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अदरक-लहसुन और मिर्च का अचार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 100 ग्राम ताजा हरी मिर्ची और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes