लहसुन और अदरक अगर दाल और सब्जी में डाला जाए तो यह खाने का स्वाद बढ़ा देता है. लहसुन और अदरक से बना चटपटा और टेस्टी अचार भी खाने के स्वाद का जायका बढ़ाने का काम करता है.
Servings
2 - 4
★ 3.4
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1/2 किलो लहसुन की कलियां छिली हुई
1/2 किलो अदरक छिली हुई (लबाई में कटे हुअ)
25 ग्राम राई, दरदरी पिसी हुई
2 चम्मच मेथी दरदरा
2 चम्मच हल्दी पाडउर, नमक स्वादानुसार
2 चम्मच कलौंजी
2 चम्मच सौंफ
4 चम्मच मिर्च पाउडर
½ चम्मच अजवायन
1 कप सरसों का तेल
🍳 विधि
1
लहसुन और अदरक को साफ पानी से धोकर एक घंटे के लिए धूप में सूखने के लिए फैला दें और इसे फिर मर्तबान में भर कर रख दें.
2
अब तेल को किसी कड़ाही या कटोरे में तेज गरम कर लें.
3
गरम तेल में राई, मेथी , सौंफ, कलौंजी व अजवायन डाल दें.
4
इसके बाद जब तेल हल्का गुनगुना हो तो उसमें बाकी मसाले मिलाकर लहसुन और अदरक वाले जार में डाल दें.
5
अब इस जार को अच्छी तरह से हिलाएं ताकि लहसुन और अदरक मसाले में अच्छी तरह ये मिक्स हो जाए.
6
अचार के जार को सूती कपड़े से ढककर एक हफ्ते तक रोज धूप में रखें और इसे हिलाएं ताकि अचार अच्छी तरह मिक्स होता रहे.
7
एक हफ्ते बाद अचार को चेक करें और फिर इसका इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं.
8
लहसुन और अदरक का चटपटा अचार तैयार है.
#how to make adrak lehsun ka achar recipe in hindi#hari mirch lahsun ka achar#lahsun ka achar recipe in hindi by nisha madhulika#adrak mirch lahsun ka achar#lahsun ka achar banane ki recipe#punjabi adrak ka achar#ginger and garlic achar recipe#lahsu