ऐसे बनाया जाता है लहसुन और अदरक  का अचार

ऐसे बनाया जाता है लहसुन और अदरक का अचार

लहसुन और अदरक अगर दाल और सब्जी में डाला जाए तो यह खाने का स्वाद बढ़ा देता है. लहसुन और अदरक से बना चटपटा और टेस्टी अचार भी खाने के स्वाद का जायका बढ़ाने का काम करता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1/2 किलो लहसुन की कलियां छिली हुई
  • 1/2 किलो अदरक छिली हुई (लबाई में कटे हुअ)
  • 25 ग्राम राई, दरदरी पिसी हुई
  • 2 चम्मच मेथी दरदरा
  • 2 चम्मच हल्‍दी पाडउर, नमक स्वादानुसार
  • 2 चम्मच कलौंजी
  • 2 चम्मच सौंफ
  • 4 चम्मच मिर्च पाउडर
  • ½ चम्‍मच अजवायन
  • 1 कप सरसों का तेल

🍳 विधि

Servings 2 - 4
- लहसुन और अदरक को साफ पानी से धोकर एक घंटे के लिए धूप में सूखने के लिए फैला दें और इसे फिर मर्तबान में भर कर रख दें.
- अब तेल को किसी कड़ाही या कटोरे में तेज गरम कर लें.
- गरम तेल में राई, मेथी , सौंफ, कलौंजी व अजवायन डाल दें.
- इसके बाद जब तेल हल्का गुनगुना हो तो उसमें बाकी मसाले मिलाकर लहसुन और अदरक वाले जार में डाल दें.
- अब इस जार को अच्छी तरह से हिलाएं ताकि लहसुन और अदरक मसाले में अच्छी तरह ये मिक्स हो जाए.
- अचार के जार को सूती कपड़े से ढककर एक हफ्ते तक रोज धूप में रखें और इसे हिलाएं ताकि अचार अच्छी तरह मिक्स होता रहे.
- एक हफ्ते बाद अचार को चेक करें और फिर इसका इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं.
- लहसुन और अदरक का चटपटा अचार तैयार है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.4 (5 ratings)
3.4 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाया जाता है लहसुन और अदरक का अचार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1/2 किलो लहसुन की कलियां छिली हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes