अगर आपको खाना तीखा अच्छा लगता है तो भरवां लाल मिर्च का अचार का स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा. आइये बनाते हैं भरवां लाल मिर्च की रेसिपी...
Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
331 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
12-15 बड़ी ताजी लाल मिर्च
1 कप सरसों का तेल
½ चम्मच हींग
½ कप राई पाउडर
¼ कप मेथी दाना पाउडर
2 चम्मच सौंफ
¼ कप नमक
¼ कप अमचूर पाउडर
1½ चम्मच हल्दी पाउडर
🍳 विधि
1
लाल मिर्च की डंडी को निकाल लें और मिर्च में बीच से चीरा लगा कर उसके बीज निकाल दें.
2
अब मसाला तैयार करने के लिए सबसे पहले सरसों के तेल को गर्म कर लें और फिर इसे बॉउल में भर कर किनारे रख दें.
3
अब एक बड़े कटोरे में हींग, राई पाउडर, मेथी पाउडर, सौंफ, नमक, अमचूर और हल्दी को अच्छी तरह
4
मिला लें.
5
बाद में मसाले में 2 चम्मच ठंडा हो चुका सरसों का तेल मिला दें.
6
अब इस तैयार मसाले को मिर्च के अदंर भरें.
7
जब सभी मिर्च में मसाला भर जाए तो उन्हें एक-एक करके सरसों के तेल में डुबो कर कांच के एक जार में भरकर रख दें.
8
जार के अंदर बचा हुआ सरसों का तेल डालकर बंद करके धूप में कम से कम 1 हफ्ते के लिए रख दें.
9
एक हफ्ते बाद इसे खाने के साथ सर्व करें.
#bharwan lal mirch achar#bharwan lal mirch achar recipe#bharwan lal mirch achar recipe in hindi#hari achari mirch#hari achari mirch recipe#how to make hari achari mirch at home