अचार का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. अब तक आपने कई तरह के अचार बनाएं होंगे, लेकिन अब बनाइए चिली फ्लेक्स का अचार, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है.
Servings
8 - 10
★ 3.5
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 8 - 10
2 कप चिली फ्लेक्स
2 टेबलस्पून सौंफ
1 टेबलस्पून धनिया पाउडर
1 टेबलस्पून जीरा पाउडर
1 टीस्पून गरम मसाला
1 टेबलस्पून आमचूर पाउडर
2 टेबलस्पून राई
1 टेबलस्पून हल्दी पाउडर
1/4 टीस्पून हींग
1 टेबलस्पून सिरका
2 टेबलस्पून सरसों का तेल, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले ग्राइंडर जार में सौंफ और राई को दरदरा पीस लें.
2
अब सभी मसालों को एक कटोरी में निकाल कर रख लें.
3
मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें.
4
तेल के गर्म होने पर गैस बंद कर तेल को ठंडा होने के लिए रख दें.
5
ठंडे तेल में हींग, सारे मसाले और नमक डालकर मिलाएं.
6
अब चिली फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर सिरका डाल दें.
7
तैयार है चिली फ्लेक्स का अचार.
8
नोट:
9
रेडीमेड चिली फ्लेक्स की जगह आप साबूत लाल मिर्च को धूप में 3 दिन सूखाकर और दरदरा पीसकर घर पर ही चीली फ्लेक्स तैयार कर सकते हैं.
#chilli flakes pickle#easy chilli flakes pickle#tasty chilli flakes pickle#home made chilli flakes pickle#chilli flakes pickle in hindi#how to make chilli flakes pickle in hindi#chilli flakes pickle bnae vidhi#how to make chilli flakes pickle