पराठे के साथ बेस्ट है चिली फ्लेक्स का ये अचार

पराठे के साथ बेस्ट है चिली फ्लेक्स का ये अचार

अचार का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. अब तक आपने कई तरह के अचार बनाएं होंगे, लेकिन अब बनाइए चिली फ्लेक्स का अचार, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 10 servings

  • 2 कप चिली फ्लेक्स
  • 2 टेबलस्पून सौंफ
  • 1 टेबलस्पून धनिया पाउडर
  • 1 टेबलस्पून जीरा पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1 टेबलस्पून आमचूर पाउडर
  • 2 टेबलस्पून राई
  • 1 टेबलस्पून हल्दी पाउडर
  • 1/4 टीस्पून हींग
  • 1 टेबलस्पून सिरका
  • 2 टेबलस्पून सरसों का तेल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 8 - 10
- सबसे पहले ग्राइंडर जार में सौंफ और राई को दरदरा पीस लें.
- अब सभी मसालों को एक कटोरी में निकाल कर रख लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होने पर गैस बंद कर तेल को ठंडा होने के लिए रख दें.
- ठंडे तेल में हींग, सारे मसाले और नमक डालकर मिलाएं.
- अब चिली फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर सिरका डाल दें.
- तैयार है चिली फ्लेक्स का अचार.

नोट:
- रेडीमेड चिली फ्लेक्स की जगह आप साबूत लाल मिर्च को धूप में 3 दिन सूखाकर और दरदरा पीसकर घर पर ही चीली फ्लेक्स तैयार कर सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (4 ratings)
3.5 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पराठे के साथ बेस्ट है चिली फ्लेक्स का ये अचार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप चिली फ्लेक्स और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes