अचार हर खाने में चारचांद लगा देता है. तो देर किस बात की हमारी यूजर सुषमा सिंह से जानिए घर पर ही गोभी गाजर का खट्टा-मीठा अचार बनाने की आसान विधि जिसे आप किसी भी पराठे के साथ मजे से खा सकते हैं.
Servings
4
★ 4.1
Rating
35 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
गोभी 200 ग्राम, गाजर 200 ग्राम, लह्सुन की 10 कलियां, गुड़ 50 ग्राम, सिरका 50 ग्राम, एक बड़ी चम्मच हल्दी, एक छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच सौंफ, एक छोटा चम्मच मेथी दाना, नमक स्वादानुसार, सरसों का तेल जरूरत के अनुसार, एक बड़ा चम्मच सरसों दाना, एक छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
🍳 विधि
1
सबसे पहले गोभी और गाजर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और लहसुन पीस लें.
2
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
3
तेल के गरम होते ही सबसे पहले तो आंच बंद कर दें.
4
अब इसमें लहसुन, सारे मसाले और सब्जी मिलाएं. (तेल हल्का गरम रहना ही चाहिए)
5
दूसरी ओर धीमी आंच में एक दूसरे पैन में सिरका और गुड़ डालकर दो से तीन मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें.
6
सिरके और गुड़ का मिश्रण ठंडाकर गोभी और गाजर में डालें और अच्छे से मिक्स कर बर्नी में रखें.
7
दो दिन धूप में रखें और बस अचार तैयार हो जाएगा.
#gobhi#gajar#indian kitchen#indian recipe#pickle#achar#lahsun#benefits of eating garlic in empty stomach#how to clean cauliflower#gobhi aalu ki bhujia#phool gobhi ke pakode#how to make gobhi gajar ka khatta meetha achaar recipe in hindi#hari m