Full Version →

5 मिनट में ऐसे बनाएं हरी मिर्च का इंस्टैंट अचार

अचार वेज

हरी मिर्च खाने का स्वाद बढ़ाने का काम तो करती ही है साथ ही इसका अचार भी स्वाद में चार चांद लगा देता है. ऐसे में कई बार मिर्च का अचार डालना झंझट का काम लगता है, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं हरी मिर्च के इंस्टैट अचार की रेसिपी.

Servings
1 - 2
★ 3.8
Rating
12 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले हरी मिर्च को धोकर साफ कर लें.
  2. 2
    फिर इसमें बीच से चीरा लगा दें.
  3. 3
    मीडियम आंच में एक पैन में राई, काली मिर्च, सौंफ, मेथी, जीरा डालकर 1-2 मिनट तक ड्राई रोस्ट कर लें.
  4. 4
    अब इन्हें ग्राइंडर जार में दरदरा पीस लें.
  5. 5
    दूसरी तरफ मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
  6. 6
    एक बर्थन में सभी हरी मिर्च डाल दें.
  7. 7
    इसमें पिसा हुआ मसाला, अजवाइन, हल्दी पाउडर, काला नमक, सादा नमक और आमचूर पाउडर डालकर मिक्स करें.
  8. 8
    गरम किए हुए तेल को पूरी तरह से ठंडा कर हरी मिर्च में डालकर मिक्स कर लें.
  9. 9
    तैयार है हरी मिर्च का इंस्टैंट अचार. इसे कंटेनर में भरकर स्टोर करके भी रख सकते हैं.
#hari mirch ka instant achar #easy hari mirch ka instant achar #tasty hari mirch ka instant achar #home made hari mirch ka instant achar #hari mirch ka instant achar bnae vidhi #hari mirch ka instant achar in hindi #how to make hari mirch ka instant achar
View Full Version