5 मिनट में ऐसे बनाएं हरी मिर्च का इंस्टैंट अचार

5 मिनट में ऐसे बनाएं हरी मिर्च का इंस्टैंट अचार

हरी मिर्च खाने का स्वाद बढ़ाने का काम तो करती ही है साथ ही इसका अचार भी स्वाद में चार चांद लगा देता है. ऐसे में कई बार मिर्च का अचार डालना झंझट का काम लगता है, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं हरी मि

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 250 ग्राम हरी मिर्च
  • 2 टीस्पून मेथी
  • 2 टेबलस्पून राई
  • 2 टेबलस्पून सौंफ
  • 8-10 काली मिर्च
  • 2 टीस्पून जीरा, चुटकीभर अजवाइन
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 2 टेबलस्पून आमचूर पाउडर
  • 1/2 कप सरसों का तेल
  • स्वादानुसार काला नमक
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले हरी मिर्च को धोकर साफ कर लें.
- फिर इसमें बीच से चीरा लगा दें.
- मीडियम आंच में एक पैन में राई, काली मिर्च, सौंफ, मेथी, जीरा डालकर 1-2 मिनट तक ड्राई रोस्ट कर लें.
- अब इन्हें ग्राइंडर जार में दरदरा पीस लें.
- दूसरी तरफ मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- एक बर्थन में सभी हरी मिर्च डाल दें.
- इसमें पिसा हुआ मसाला, अजवाइन, हल्दी पाउडर, काला नमक, सादा नमक और आमचूर पाउडर डालकर मिक्स करें.
- गरम किए हुए तेल को पूरी तरह से ठंडा कर हरी मिर्च में डालकर मिक्स कर लें.
- तैयार है हरी मिर्च का इंस्टैंट अचार. इसे कंटेनर में भरकर स्टोर करके भी रख सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (12 ratings)
3.8 avg from 12 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

5 मिनट में ऐसे बनाएं हरी मिर्च का इंस्टैंट अचार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम हरी मिर्च और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes