नारंगी का अचार
नींबू का खट्टा-मीठा अचार तो आपने खाया होगा, पर क्या आपने चखा हजारा का अचार. जानें इसे बनाने का तरीका
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 15-20 नारंगी (हजारा), एक चौथाई चम्मच हींग
- 2 छोटा चम्मच हल्दी, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 2 बड़ा चम्मच चीनी, (सर्विंग स्पून)
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले हजारा को बीच से काट लें. बीज न निकालें.
-
2
अब एक बर्तन में कटे हुए नारंगी डालें और इसमें सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें.
-
3
अचार को बर्नी में भरकर 5-7 से दिनों तक धूप में रखें या जब तक चीनी पिघल कर चाशनी न बन जाएं.
-
4
तैयार अचार को रोटी या फिर पराठे के साथ खाएं.
#narangi achar
#hajara achar
#up ka narangi achar
#indian spices
#indian kitchen
#indian recipes
#how to make narangi achar in hindi