अक्सर हम नींबू का अचार बनाने में नींबू का रस निकालने के बाद छिलकों को फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू के छिलके से भी लजीज अचार बन सकता है.
Servings
4
★ 4
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
1 किलो पीले नींबू
1 किलो शक्कर
1 कटोरी राई
1 कटोरी सरसों
200 ग्राम हरी मिर्च
4 बड़ी इलायची
4 छोटी इलायची, करीब 10 लौंग
10 ग्राम काली मिर्च , एक टीस्पून मेथी दाना
1 छोटा कटोरी हल्दी पाउडर, एक टीस्पून काला नमक, चुटकीभर हींग, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले सभी नींबू को निचोड़कर इनका रस एक कांच के बर्तन में निकाल लें.
2
अब छिलकों में से अंदर के रेशे भी निकाल दें और छिल्कों को बारीक स्लाइस में काटकर पानी से धो लें.
3
अब मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में इन छिलकों को 1 सीटी में उबाल लें.
4
सीटी निकलने के बाद छिलकों को सूती कपड़े पर रखकर पानी सूख जाने तक धूप में सूखा लें.
5
अब निकले हुए रस में इन छिलकों को मिलाइए.
6
सभी मसाले अच्छे से मिलाएं और 15 दिन तक तेज धूप में रखिए और रोज चलाते रहें.
7
जब शक्कर गाढ़ी हो जाए समझ लीजिए यह अचार खाने लायक तैयार है.
#lemon#lemon pickle#lemon juice#indian kitchen#indian recipe#how to make nimbu ke chilke ka achaar recipe in hindi#lemon rice#lemon sevai#lemon juice#nimbu pani