ठंड में गाजर, मूली, गोभी का अचार रखा जाता है. जिसके बाद सालभर इनका स्वाद लाजवाब लगता है. ठंड में सेम का अचार भी रखा जाता है. इसका स्वाद भी मजेदार लगता है. जानिए सेम का अचार 20 मिनट में कैसे रखा जा सकता है.
Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
250 ग्राम सेम (Broad Beans)
2 टेबलस्पून पीली सरसों
1 टेबलस्पून मेथी दाना
1 टेबलस्पून सौंफ
2 टीस्पून नमक
1/2 टीस्पून हल्दी
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून काली मिर्च(दरदरी कुटी हुई)
1 चुटकी हींग
1/4 कप सरसों का तेल
2 टेबलस्पून सिरका
3 कप पानी
🍳 विधि
1
सेम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले इन्हें धोकर सुखा लें.
2
इसके बाद इनके आगे-पीछे के डंठल काटकर निकाल लें.
3
सेम को छोट-छोटे टुकड़ों में काट लें.
4
इसके एक बर्तन में पानी डालकर गर्म होने के लिए रखें.
5
इसमें सेम डालकर 4-5 मिनट तक ढककर उबाल लें.
6
इसके बाद गर्म पानी से निकाल छलनी में रखकर पानी निथार लें.
7
इसके बाद एक सूती कपड़े में फैलाकर 2-3 घंटे तक धूप में सुखा लें.
8
अगर धूप न हो तो पंखे के नीचे रखकर सुखा लें.
9
पानी सुखाने के बाद सेम को एक बड़े बर्तन में रख लें.
10
इसके बाद इसमें पीली सरसों, मेथी दाना, सौंफ पाउडर, हींग, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च और सिरका डालकर डाल लें.
11
इसके बाद एक कड़ाही या बर्तन में सरसों का तेल डालकर झांस आने तक यानी धुआं तक पका लें.
12
तेल को हल्का ठंडा करने के बाद आचार में डालकर अच्छी तरह मिला लें.
13
तैयार अचार को कांच या चीनी मिट्टी के बर्तन में डालकर एक-दो दिन तक धूप में रखने के बाद इस्तेमाल करें. इस दौरान रोजाना चम्मच से हिला दें.
#how to make sem broad beans pickle in hindi#sem ka achar banae ki vidhi#beans ka achar kaise banate#sem ka achar banane ki saral vidhi#beans ka achar kaise rakha jata hai