यूं तो आम के अचार को बनान में वक्त लगता है. बनाने के बाद इसके कुछ दिनों तक धूप में रखा जाता है. इसके बाद यह खाने लायक होता है, लेकिन आम और हरी मिर्च वाले इस अचार के लिए ऐसा नहीं करना पड़ता है. यह इंस्टैंट अचार की रेसिपी है. बनाइए और फटाफट इस्तेमाल कीजिए.
Servings
4
★ 3.6
Rating
9 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
300 ग्राम कच्चे आम
150 ग्राम हरी मिर्च
200 मिली लीटर सरसों का तेल
2 टेबलस्पून विनेगर/ नींबू का रस
स्वादानुसार नमक
2 टेबलस्पून सौंफ
3 टेबलस्पून पीली सरसों
2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टेबलस्पून हल्दी
1 टेबलस्पून सरसों की दाल
1 टेबलस्पून मेथी दाना
1/2 टीस्पून काली मिर्च
1/2 टीस्पून हींग
🍳 विधि
1
कच्चे आम और हरी मिर्च की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आम धो लें.
2
आमों को छील लें और ग्रेटर या कद्दूकस करके गूदा निकाल लें.
3
हरी मिर्चों को भी धोकर साफ कर लें. इनके डंठल निकाल दें.
4
मीडयम आंट पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल को इतना गर्म करें कि इसमें से झांस निकलने लगे.
5
झांस यानी धुआं निकलने के बाद आंच धीमी कर दें.
6
तेल में मेथी दाने और पीली सरसों डालकर 20-25 सेकेंड तक भून लें.
7
इसके बाद तेल में हींग और सरसों की दाल डालकर 20-25 सेकेंड भून लें.
8
कड़ाही की सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें और इसमें आम, हरी मिर्च, सरसों की दाल, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
9
आंच से उतार लें और इसमें विनेगर डालकर मिक्स कर लें. विनेगर अचार की लाइफ को बढ़ा देता है. अगर आप नींबू का रस डाल रहे हैं इस बात का ध्यान रखें कि यह खट्टे होने चाहिए.
10
आम-हरी मिर्च का चटपटा अचार तैयार है. आप चाहें तो इस अचार को तुरंत भी इस्तेमाल करें या फिर बर्नी में भरकर रख लें.
11
एक खास बात कि इस अचार को चाहें तो धूप लगाएं या न लगाएं. लेकिन फ्रिज में कत्तई न रखें.
#kache aam hari mirch instant achaar recipe in hindi#how to make mango green chilli achar recipe at home#hari mirch aam ka achar recipe in hindi#aam ka instant achar#mirch ka instant achar recipe in hindi