आपने आम, नींबू, कटहल, गाजर और मिर्च का अचार तो बनाया और खाया होगा, पर आपने कभी कमल ककड़ी का अचार बनाया और खाया है, अगर नहीं तो आज और अभी सीखें कमल ककड़ी का अचार बनाना.
Servings
8 - 10
★ 4.4
Rating
45 ratings
आवश्यक सामग्री
For 8 - 10
500 ग्राम गोल कटी कमल ककड़ी
8 से 10 काली मिर्च, एक छोटी चम्मच कलौंजी, एक बड़ी चम्मच दरदरी पिसी सौंफ, एक छोटा चम्मच दरदरा पिसा सुखा धनिया
4 से 5 चुटकी पिसी हल्दी, एक बड़ी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
6 साबुत लाल मिर्च, दो चुटकी पिसी हींग, एक से डेढ़ नींबू
स्वादानुसार नमक
4 से 5 बड़े चम्मच सरसों का तेल
🍳 विधि
1
कमल ककड़ी को अच्छी तरह धोकर, छीलकर, गोल आकार में पतले-पतले काटकर, एक बर्तन में 3 से 4 मिनट तक पानी में
2
उबालकर, सुखा लें.
3
फिर कमल ककड़ी में कलौंजी, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ, पिसा धनिया, हल्दी, लाल मिर्च, काली मिर्च , हींग, नमक और तेल
4
डाल कर अच्छी तरह मिला लें.
5
अब तेल-मसाले में मिक्स कमल ककड़ी में एक से डेढ़ नींबू का रस निचोड़ दें.
6
उसके बाद तेल-मसाले में मिली कमल ककड़ी को एक एयर टाइट डिब्बे में चम्मच से हल्का दबाकर रखें.
7
कमल ककड़ी का अचार खराब न हो इसके लिए कमल ककड़ी को तेल में अच्छी तरह डुबो दें और लगभग एक हफ्ते के लिए
8
अचार के डिब्बे को धूप रखें.
9
एक हफ्ते बाद चटपटा कमल ककड़ी का अचार बनकर आपके खाने के लिए तैयार हो जाएगा.
#kamal kakadi ka achaar#achaar#kamal kakadi#Indian recipe#how to make kamal kakadi ka achar recipe in hindi#how to clean kamal kakadi tips in hindi#how to make kamal kakadi curry recipe in hindi.