करेले का अचार
अचार में करेले का चटपटा स्वाद बहुत मजेदार लगता है. करेले का अचार बनाना बेहद आसान है और इसका जायका एकदम हटके.
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 8 करेले
- 4 से 5 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुईं, लहसुन की 10 कलियां छिली और पतली कटी हुईं
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच सरसों का तेल, आधा कप सफेद सिरका, एक चम्मच मेथी दाने, एक बड़ा चम्मच राई दाने
- स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले करेले अच्छी तरह धोकर साफ कर लें.
-
2
फिर करेले का थोड़ा-थोड़ा छिलका उतारकर इन्हें काट लें.
-
3
अब करेले के टुकड़ों पर नमक छिड़कर मिलाएं. फिर इसे आधे घंटे के लिए रखा छोड़ दें.
-
4
आधे घंटे बाद नमक मिले करेले के टुकड़ों को निचोड़कर इनका रस निकाल लें.
-
5
करेले के टुकड़े एक बार फिर पानी से धोकर अलग रख दें.
-
6
गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल से धुआं उठने लगे तो आंच को मध्यम करके इसमें राई और मेथी दाने डालकर तड़का लगाएं.
-
7
फिर तेल में लहसुन डालकर 10 सैकेंड फ्राई करके हरी मिर्च डालें.
-
8
मिर्च को 20 सैकेंड फ्राई करके इसमें करेले के टुकड़े डालकर चलाएं और इन्हें 5 से 7 मिनट तक पकाएं.
-
9
अब करेले में सिरका और नमक डालकर मिक्स करें. इसे एक उबाल आने तक पकाएं.
-
10
इसके बाद लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें.
-
11
अब कड़ाही ठंडी करके इस पर एक सूती कपड़ा ढकें और अचार को पूरी तरह ठंडा कर लें.
-
12
जब अचार ठंडा हो जाए तो इसे साफ कांच की डिब्बे में डालकर ढक्कन लगाएं.
-
13
तैयार है करेले का अचार इसे फ्रिज में रखें और जब चाहें दाल-चावल, रोटी, पराठे या किसी के भी साथ अचार सर्व करें.
#karele ka achar
#achar recipe
#karele ka achar recipe
#karele ka achar recipe in hindi
#how to make karele ka achar