ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 8 करेले
- 4 से 5 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुईं, लहसुन की 10 कलियां छिली और पतली कटी हुईं
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच सरसों का तेल, आधा कप सफेद सिरका, एक चम्मच मेथी दाने, एक बड़ा चम्मच राई दाने
- स्वादानुसार नमक
विधि
- फिर करेले का थोड़ा-थोड़ा छिलका उतारकर इन्हें काट लें.
- अब करेले के टुकड़ों पर नमक छिड़कर मिलाएं. फिर इसे आधे घंटे के लिए रखा छोड़ दें.
- आधे घंटे बाद नमक मिले करेले के टुकड़ों को निचोड़कर इनका रस निकाल लें.
- करेले के टुकड़े एक बार फिर पानी से धोकर अलग रख दें.
- गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल से धुआं उठने लगे तो आंच को मध्यम करके इसमें राई और मेथी दाने डालकर तड़का लगाएं.
- फिर तेल में लहसुन डालकर 10 सैकेंड फ्राई करके हरी मिर्च डालें.
- मिर्च को 20 सैकेंड फ्राई करके इसमें करेले के टुकड़े डालकर चलाएं और इन्हें 5 से 7 मिनट तक पकाएं.
- अब करेले में सिरका और नमक डालकर मिक्स करें. इसे एक उबाल आने तक पकाएं.
- इसके बाद लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें.
- अब कड़ाही ठंडी करके इस पर एक सूती कपड़ा ढकें और अचार को पूरी तरह ठंडा कर लें.
- जब अचार ठंडा हो जाए तो इसे साफ कांच की डिब्बे में डालकर ढक्कन लगाएं.
- तैयार है करेले का अचार इसे फ्रिज में रखें और जब चाहें दाल-चावल, रोटी, पराठे या किसी के भी साथ अचार सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
करेले का अचार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 8 करेले और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
करेले का अचार बनाने के लिए सबसे पहले 8 करेले तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
करेले का अचार बनाने में लगभग 1 से 1.5 घंटे तैयारी का समय और 1 से 1.5 घंटे पकाने का समय लग सकता है।
यह करेले का अचार रेसिपी लगभग 4 लोगों लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
करेले का अचार बनाने के लिए 8 करेले के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, करेले का अचार को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
करेले का अचार का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
करेले का अचार एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT