करेले की मीठी सब्‍जी
Back
दाल-सब्‍जी लंच,डिनर

करेले की मीठी सब्‍जी

करेले की सब्‍जी में दो स्‍वाद काफी मशहूर हैं इसकी भुर्जी और भरवां करेला. करेले के कड़वे स्‍वाद को देते हैं नए टेस्‍ट का तड़का और बनाते हैं मीठा करेला....

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम करेला
  • 250 ग्राम प्‍याज, कटे हुए
  • 1/2 कप तेल
  • 1/2 टी-स्‍पून सौंफ
  • 1/2 टी-स्‍पून कलौंजी
  • 1/2 टी-स्‍पून अदरक-लहसुन का पेस्‍ट
  • 1/2 टी-स्‍पून हल्‍दी पाउडर
  • 100 ग्राम दही
  • 50 ग्राम चीनी/गुड़, नमक स्‍वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4

- सबसे पहले करेला छील कर छोटे टुकड़ों में काटकर अच्‍छी तरह धो लें.
- अब करेले के टुकड़ों में नमक और पानी डालकर इसे 15 मिनट तक उबाल लें.
- 15 मिनट बाद गैस बंद कर दें और उबले हुए करेले के टुकड़ों को फिर से धो लें.
- करेला जब ठंडा हो जाए तो उसमें से पानी निकाल कर फिर से एक बार धो लें. ऐसा करने से करेले की कड़वाहट कम हो
जाती है.
- कूकर में दो चम्‍मच तेल डालकर इसे गरम करें.
- गरम तेल में करेला, नमक, सौंफ, कलौंजी, हल्‍दी पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्‍ट, दही और प्‍याज डालकर सारी सामग्री को अच्‍छी तरह मिक्‍स करें.
- अब उसमें थोड़ा सा पानी डालकर कूकर का ढक्‍कन बंद करके तेज आंच पर 4 सीटी लगवाएं.
- इसके बाद गैस धीमी कर दें और कूकर का ढक्‍कन खोल दें.
- करेले को अच्‍छी तरह चलाएं और फिर इसमें गुड़ या चीनी डालकर मिलाएं.
- करेले की इस सब्‍जी को धीमी आंच पर 30 मिनट तक पकाएं.
- इसे बीच-बीच में चलाते रहें. 20-25 मिनट में सब्‍जी तेल छोड़ने लगेगी और इसके बाद इसे 10 मिनट तक और पकाएं.
- करेले की मीठी सब्‍जी तैयार है. हरा धनिया से सजाकर आप इसे रोटी या परांठे के साथ सर्व कर सकती हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (111 ratings)
3.9 avg from 111 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

करेले की मीठी सब्‍जी एक लोकप्रिय लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम करेला और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes