Full Version →

लसोड़े का अचार

अचार वेज

लसोड़े का अचार अचार उत्तर भारत में काफी बनाया जाता है. अगर आपने अब तक इसे नहीं बनाया है तो आज ही ट्राई करें. जानें इसकी रेसिपी.

Servings
2 - 4
★ 3.5
Rating
10 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले लसोड़े के डंठल तोड़कर अच्छी तरह से धो लें.
  2. 2
    धीमी आंच में एक पैन में पानी डालकर लसोड़े उबाल लें और इसका पानी छानकर इसे एक कटोरी में निकालकर रख दें. (अचार मसाला
  3. 3
    )
  4. 4
    लसोड़े के अन्दर से गुठली निकाल लें और इसे दो भागों में काट लें. (शलगम का अचार
  5. 5
    )
  6. 6
    मीडियम आंच में एक कड़ाही में जीरा, मेथी के दाने, अजवाइन और सौंफ डालकर हल्का सा रोस्ट कर आंच बंद कर दें.
  7. 7
    मसालों को ठंडा कर पीली सरसों, नमक और हल्दी के साथ मिक्सी में दरदरा पीस लें. (हरी मिर्च का अचार)
  8. 8
    अब दोबारा धीमी आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
  9. 9
    तेल के गर्म होते ही लसोड़े, पिसा हुआ मसाला, हींग डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें . (टेंटी का अचार)
  10. 10
    जब लसोड़े में मसाले अच्छे से मिक्स हो जाए तो आंच बंद कर दें.
  11. 11
    अचार को ठंडा करके किसी जार में रख दें.
  12. 12
    लसोड़े का अचार तैयार है.  नोट:
  13. 13
    अचार को पूरी तरह तैयार होने में 6-7 दिन लग जाते हैं. अच्छे से बनने के बाद अचार में खट्टापन आ जाएगा. 
  14. 14
    अचार में तेल डालने के लिए पहले इसे गरम कर लें और फिर इसे ठंडा कर ही इस्तेमाल में लाएं.
  15. 15
    ऐसा करने से आप अचार को सालभर खा सकते हैं.
#lasore ka achar #Tinti ka achar #ginger #adrak #papaya #kalunji #indian kitchen #indian recipe #papita adrak ka achaar recipe hindi pakwangali #jaggery #nimbu ka achaar #aam ki launji #vinegar
View Full Version