लसोड़े का अचार

लसोड़े का अचार

लसोड़े का अचार अचार उत्तर भारत में काफी बनाया जाता है. अगर आपने अब तक इसे नहीं बनाया है तो आज ही ट्राई करें. जानें इसकी रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 ग्राम लसोड़े, चुटकीभर हींग
  • 3 छोटी चम्मच पीली सरसों (पिसी हुई)
  • 2 छोटी चम्मच सौंफ (पिसी हुई )
  • 1 छोटा चम्मच मेथी दाना, आधी छोटा चम्मच अजवाइन
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 छोटा चम्मच नमक
  • 100 ग्राम सरसों का तेल

🍳 विधि

Time 1 से 1.5 घंटे
Servings 2 - 4
- सबसे पहले लसोड़े के डंठल तोड़कर अच्छी तरह से धो लें.
-  धीमी आंच में एक पैन में पानी डालकर लसोड़े उबाल लें और इसका पानी छानकर इसे एक कटोरी में निकालकर रख दें. (अचार मसाला )
- लसोड़े के अन्दर से गुठली निकाल लें और इसे दो भागों में काट लें. (शलगम का अचार )
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में जीरा, मेथी के दाने, अजवाइन और सौंफ डालकर हल्का सा रोस्ट कर आंच बंद कर दें.
- मसालों को ठंडा कर पीली सरसों, नमक और हल्दी के साथ मिक्सी में दरदरा पीस लें. (हरी मिर्च का अचार)
- अब दोबारा धीमी आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही लसोड़े, पिसा हुआ मसाला, हींग डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें . (टेंटी का अचार)
- जब लसोड़े में मसाले अच्छे से मिक्स हो जाए तो आंच बंद कर दें.
- अचार को ठंडा करके किसी जार में रख दें.
- लसोड़े का अचार तैयार है. 

नोट:
- अचार को पूरी तरह तैयार होने में 6-7 दिन लग जाते हैं. अच्छे से बनने के बाद अचार में खट्टापन आ जाएगा. 
- अचार में तेल डालने के लिए पहले इसे गरम कर लें और फिर इसे ठंडा कर ही इस्तेमाल में लाएं.
- ऐसा करने से आप अचार को सालभर खा सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (10 ratings)
3.5 avg from 10 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लसोड़े का अचार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम लसोड़े, चुटकीभर हींग और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes