शलगम का अचार

शलगम का अचार

अचार किसी भी खाने के स्वाद में चार चांद लगा देता है. आप भी अपने खाने का जायका बढ़ाए शलगम या शलजम के अचार के साथ...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 ग्राम शलगम
  • 1 कप सरसों का तेल
  • 15 कलियां लहसुन की कद्दूकस की हुई
  • 1 कप विनेगर
  • 1 कप चीनी
  • 15 खजूर
  • 6 छोटा चम्मच किशमिश
  • 1 छोटा चम्मच
  • 2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच कलौंजी
  • 1 छोटा चम्मच जीरा, एक तिहाई कप नमक

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- सभी मसालों और चीनी को एक साथ ब्लेंडर में पीस लें.
 - खजूर और किशमिश को भी विनेगर के साथ पीसकर इसका पेस्ट बना लें. (प्याज का अचार)
- अब शलगम को साफकर लंबे टुकड़ों में काट लें और नमक लगाकर 8 घंटे के लिए रख दें. (मिनटों में बनाएं आम का अचार)
- तय समय के बाद मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करें और कद्दूकस किए हुए लहसुन को अच्छी तरह से भून लें.
- जब लहसुन गोल्डन ब्राउन हो जाए तब इसमें शलगम डालें और पानी सूख जाने तक कड़छी से चलाते रहें. (अचार मसाला)
- अब इसमें मसाले-चीनी का मिश्रण और खजूर, किशमिश विनेगर का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें. (हींग वाला अचार)
- अचार को बर्नी में भरकर 6 से 7 दिनों तक धूप में रखें. (लहसुन का अचार)
- शलगम का अचार तैयार है. इसे जब चाहें पराठे या पूरी के साथ खाएं. (शलगम का साग)
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (6 ratings)
4.2 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

शलगम का अचार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम शलगम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes