आम के अचार का स्वाद सभी को अच्छा लगता है. इसे कई तरह से बनाया जाता है. यहां जानें पंजाबी आम के अचार की रेसिपी...
Servings
4
★ 4.2
Rating
301 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
2 किलो कच्चे आम (बीज निकालकर चौकोर काटें)
50 ग्राम हल्दी पाउडर
60 ग्राम कलौंजी
100 ग्राम सौंफ
100 ग्राम मेथी दाने
50 ग्राम लाल मिर्च, दरदरी पिसी
2 बड़ी चम्मच काली मिर्च
1 से 2 लीटर सरसों का तेल
300 ग्राम नमक
🍳 विधि
1
सबसे पहले कड़ाही में तेल डालकर इसे गैस पर अच्छी तरह गर्म करें. फिर गैस बंद करके तेल ठंडा कर लें.
2
अब बर्तन में सौंफ, मेथी दाने, कलौंजी, लाल मिर्च, काली मिर्च, हल्दी पाउडर, नमक और आधा कप तेल डालकर मिक्स करें.
3
इसके बाद मसालों का थोड़ा मिश्रण अचार की बर्नी (जार) में डालें इसके ऊपर आम के कुछ टुकड़े डालें.
4
फिर से मसालों का मिक्सचर आम के टुकड़ों के ऊपर डालें इसके ऊपर बचे आम के टुकड़े डालें.
5
अब बचा हुआ मिश्रण ऊपर से डालकर इसमें पूरा सरसों का तेल डालें और बर्नी (जार) को ढककर लगभग 6 से 7 दिन तक धूप में रखें.
6
अचार को दिन में 2 से 3 बार साफ चम्मच से चलाएं या बर्नी को अच्छी तरह हिलाकर अचार मिक्स करते रहें.
7
तैयार है पंजाबी आम का अचार. अब इसे जब चाहें पराठे या पूरी के साथ सर्व करें.
#punjabi mango pickle recipe#punjabi aam ka achar#punjabi aam ka achar recipe in hindi#how to make punjabi aam ka achar#pickle recipes#recipes in hindi