पंजाबी आम का अचार

पंजाबी आम का अचार

आम के अचार का स्वाद सभी को अच्छा लगता है. इसे कई तरह से बनाया जाता है. यहां जानें पंजाबी आम के अचार की रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 किलो कच्चे आम (बीज निकालकर चौकोर काटें)
  • 50 ग्राम हल्दी पाउडर
  • 60 ग्राम कलौंजी
  • 100 ग्राम सौंफ
  • 100 ग्राम मेथी दाने
  • 50 ग्राम लाल मिर्च, दरदरी पिसी
  • 2 बड़ी चम्मच काली मिर्च
  • 1 से 2 लीटर सरसों का तेल
  • 300 ग्राम नमक

🍳 विधि

- सबसे पहले कड़ाही में तेल डालकर इसे गैस पर अच्छी तरह गर्म करें. फिर गैस बंद करके तेल ठंडा कर लें.
- अब बर्तन में सौंफ, मेथी दाने, कलौंजी, लाल मिर्च, काली मिर्च, हल्दी पाउडर, नमक और आधा कप तेल डालकर मिक्स करें.
- इसके बाद मसालों का थोड़ा मिश्रण अचार की बर्नी (जार) में डालें इसके ऊपर आम के कुछ टुकड़े डालें.
- फिर से मसालों का मिक्सचर आम के टुकड़ों के ऊपर डालें इसके ऊपर बचे आम के टुकड़े डालें.
- अब बचा हुआ मिश्रण ऊपर से डालकर इसमें पूरा सरसों का तेल डालें और बर्नी (जार) को ढककर लगभग 6 से 7 दिन तक धूप में रखें.
- अचार को दिन में 2 से 3 बार साफ चम्मच से चलाएं या बर्नी को अच्छी तरह हिलाकर अचार मिक्स करते रहें.
- तैयार है पंजाबी आम का अचार. अब इसे जब चाहें पराठे या पूरी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (301 ratings)
4.2 avg from 301 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पंजाबी आम का अचार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 किलो कच्चे आम (बीज निकालकर चौकोर काटें) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes